फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों की कमी के विरोध में किया प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों की कमी के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों की कमी के विरोध में किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़। सरकारी हाइस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की कमी को लेकर शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पर प्रदर्शन किया। कहा कि इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


युकां के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्यों की कमी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि इंटर कॉलेजों में 117 प्रधानाचार्यों के स्थान पर मात्र 50 कार्यरत हैं। हाइस्कूलों में 88 के स्थान पर केवल 5 प्रधानाचार्य तैनात हैं। प्रधानाचार्यों की कमी से सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र महासचिव पारस महर ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी शिक्षा का स्तर उठाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो युकां अभिभावकों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में शुभम बिष्ट, सुनील कुमार, महेंद्र नाथ, कमलेश कसन्याल, नीरज, प्रकाश देवली, करन लाबड़, प्रदीप महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed