{"_id":"5974d3884f1c1bb52a8b459b","slug":"101500828552-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट का तबादला रोकने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट का तबादला रोकने की मांग पर प्रदर्शन
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट बसंत बृजवाल का स्थानांतरण होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को चौपट करने पर तुली है। बिना प्रतिस्थानी के फार्मेसिस्ट का स्थानांतरण होने से लोग भारी गुस्से में हैं और इस मामले में डीएम से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता सलीम अहमद ने कहा कि सरकार डाक्टरों तथा अन्य स्टाफ के रिक्त पदों को तो नहीं भर पा रही है। पहले से तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण कर अस्पताल को खाली करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि 60 गांवों के केंद्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं अब चरमरा जाएंगी क्योंकि अब तक तैनात फार्मेसिस्ट सारी व्यवस्थाओं को खुद संभाल लेते थे और उनकी कार्यकुशलता से लोग संतुष्ट थे। मरीजों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा है। मांग की गई कि इस स्थानांतरण आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। प्रदर्शन में पूरन जंगपांगी, चंद्रमोहन पांगती, मनोहर आर्या, मोहित वर्मा, विनोद पंत, पंकज भैंसोड़ा, रवि वर्मा, अजय कुमार, राजू कुमार समेत तमाम लोग थे।