{"_id":"597387a14f1c1bbc3d8b46dc","slug":"101500743585-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाके में गंदगी मिली, उस इलाके के कर्मी का वेतन रुकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाके में गंदगी मिली, उस इलाके के कर्मी का वेतन रुकेगा
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एसडीएम वैभव गुप्ता ने नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण के लिए राजस्व विभाग को जमीन चयन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पर्यावरण मित्र के इलाके में गंदगी पाई जाएगी, उसका वेतन रोक दिया जाएगा।
नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के संबंध में बैठक लेते हुए एसडीएम ने कहा कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। कूड़ा निस्तारण के लिए हेरला लग्गा रोल में जमीन चयनित की गई थी। वहां के लोगों ने इस पर आपत्ति लगाई है। एसडीएम ने राजस्व विभाग को पैनापानी और पोखरी सड़क में भूमि चयनित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि भूमि सरकारी होनी चाहिए, ताकि किसी की कोई आपत्ति न रहे।
एसडीएम ने पर्यावरण मित्रों को कूड़ा निस्तारण और सफाई का कार्य सही ढंग से करने की हिदायत देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में जिस क्षेत्र में कमी पाई जाएगी, संबंधित पर्यावरण मित्र का वेतन आहरित नहीं होगा। उन्होंने नगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने के निर्देश ईओ नंदा बल्लभ पांडे को दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन मांस विक्रेताओं ने लाइसेंस नहीं बनाए हैं, वह तत्काल लाइसेंस बना लें। बैठक में जगदीश बोरा, बृजमोहन पंत, देवी प्रसाद रावल, शकील अहमद, कृष्णा बोहरा, भगवती प्रसाद पंत आदि थे।