{"_id":"5970e4ad4f1c1b35038b45e9","slug":"101500570797-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण में गांवों में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण में गांवों में शामिल करने का विरोध
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ शहर से सटे 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल करने का विरोध किया है। साथ ही राज्य सरकार का पुतला फूंका।
पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में तिलढुकरी कांग्रेस कार्यालय के पास सभा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपाइयों ने 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल के विरोध में गांव-गांव पर्चे बांटे थे। अब स्थानीय विधायक के प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए 22 गांवों को प्राधिकरण में शामिल किया जा रहा है।
कहा कि प्राधिकरण में शामिल होने से गांव की गौचर, पनघट और बंजर भूमि प्राधिकरण के अधीन हो जाएगी। बगैर नक्शे के गांवों में भवन नहीं बन पाएंगे। प्लान पास करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। भूमि संबंधी विवादों का स्थानीय स्तर पर हल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास में लिए बगैर थोपे जा रहे निर्णय का कांग्रेस विरोध करेगी। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप थापा, कृष्णा बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, निर्मल लोहिया, गज्जी वल्दिया, चंद्रशेखर महर आदि ने भी विचार रखे।