{"_id":"5970e4a74f1c1b35038b45e6","slug":"101500570791-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पर हुई चर्चा
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक में विद्यालयों में नियुक्ति के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए गंभीरता से प्रयास करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रबंधकों की जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।
प्रबंधक कमेटी के लिए सातशिलिंग इंटर कॉलेज के प्रबंधक बसंत बल्लभ पुनेठा को अध्यक्ष, बीसाबजेड़ इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्री चंद को महासचिव, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलचमू के प्रबंध गोविंद सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, मिशन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय चरन को संरक्षक चुना गया। अलगड़ा इंटर कॉलेज, मेलती भांतड़ हाइस्कूल, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट, हाइस्कूल गोवत्सा, त्रिपुरादेवी हाइस्कूल के प्रबंधकों को सदस्य चुना गया।
प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में अशासकीय विद्यालयों को भी राजकीय विद्यालयों की भांति फर्नीचर, साज-सज्जा का सामान उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। मुफ्त पुस्तक और गणवेश उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। अशासकीय विद्यालयों में समय पर चुनाव कराने की मांग उठाते हुए कहा गया कि कई विद्यालयों में नियमों के विपरीत प्रशासक नियुक्त किए हैं, जो गलत है।
विज्ञापन
कहा गया कि अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए अधिनियम में परिवर्तन किया जा रहा है, जो अशासकीय विद्यालय अधिनियम का उल्लंघन है। नियुक्ति का अधिकार प्रबंधकों को दिया जाना चाहिए। चतुर्थश्रेणी के पदों पर भर्ती से रोक हटाने, अशासकीय विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति की भी मांग उठाई गई।