{"_id":"596cf6b04f1c1be37c8b473b","slug":"101500313264-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडाधार में मनाया वन महोत्सव, एक हजार पौधे रोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडाधार में मनाया वन महोत्सव, एक हजार पौधे रोपे
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सोमवार को डांडाधार में आईटीबीपी के शिविर के पास की खाली जमीन पर एक हजार पौधों का रोपण किया और वन महोत्सव मनाया। विद्यार्थी बैंडबाजे के साथ डांडाधार पहुंचे। भारी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से डांडाधार में उत्सव जैसा माहौल हो गया। प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने कहा कि यह कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से यह आयोजन हुआ है। इसका संदेश आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने रिंगाल, बांज, देवदार के पौधों का रोपण किया और समय समय पर इनकी देखरेख का संकल्प लिया। इस मौके पर वन विभाग के कैलाश चंद्र पांडे, दया पांगती, चंद्र सिंह बिष्ट, डीला मेहरा, दीवान सिंह भंडारी, राकेश पांडे, कृष्ण कुमार आर्या, मनोज सयाना, रवि बृजवाल समेत तमाम लोग थे।
हरेला सप्ताह पर भाषण प्रतियोगिता
पिथौरागढ़। हरेला सप्ताह पर विवेकानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ में भाषण प्रतियोगिता हुई। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी उमाकांत पंत ने हरेला पर्व का महत्व समझाया। भाषण प्रतियोगिता में दीपक पंत, रोहित कुमार, पंकज भंडारी, तरुण लोहनी, रितिक भट्ट, मिहुल पांडे, राहुल महर, दीपक बिष्ट, विवेक पंत, मयंक चंद, मोहित उप्रेती, विजय घटाल, विमल जोशी, नरेंद्र ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. चंदन तड़ागी, खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, पान सिंह खोलिया, त्रिलोकी नाथ तिवारी, रमेश जोशी, चंद्रबल्लभ कापड़ी, सतीश भट्ट, अशोक जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
बाक्स
नदी किनारे रोज लगाएंगे 70 पौध
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। काली नदी के किनारे स्थित बलतड़ी गांव के लोगों ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में महाकाली नदी के कटाव को रोकने के लिए नदी के किनारे प्रत्येक दिन 70 पौध लगाने को प्रतिज्ञा की। इसी के तहत पहले दिन 70 पौधों को लगाया गया। पौध लगाने वालों मेे ग्राम प्रधान गोपी राम, उप प्रधान लक्ष्मण चंद, युवक मंगल दल अध्यक्ष सुरेश भट्ट और समाजसेवी किशन चंद और ग्रामीण उपस्थित थे।