{"_id":"596cf51d4f1c1b875b8b47bd","slug":"101500312861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डामर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डामर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मस्मोली से कुकरौली तक 2.5 किमी लंबी सड़क पर पांच साल बाद भी डामर नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित कुकरौली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग डीडीहाट के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर डामर न होने से बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ से भर जाती है और गर्मियों के दिनों में धूल उड़ती है। सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह सामंत ने बताया कि मस्मोली-कुकरौली सड़क से राकड़थल, भकुना, बुरसीमा, धिंगतड़, चलमोड़ी, भांतड़, मेलती, डोणऊ गांव के लोग भी आवाजाही करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सूरज देउपा, देवराज देउपा, रोशन सिंह, प्रकाश सिंह, डिगर सिंह सामंत, भूपाल सिंह आदि थे।