फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदाकाल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

आपदाकाल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आपदाकाल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने रविवार को झूलाघाट पहुंचकर भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने और आपदा से संबंधित सूचना को तत्काल जिला मुख्यालय में देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सीओ ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की आपदा आती है तो तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने महाकाली के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने को भी कहा। यदि नदी का जलस्तर असामान्य होता है तो तत्काल उसकी जानकारी लोगों को दी जाए और यह प्रसारित किया जाए कि नदी के किनारे न जाएं। आपदा काल में किसी भी पुलिसकर्मी का अवकाश मंजूर नहीं होगा।
विज्ञापन


सीओ ने झूलाघाट थाने का भी निरीक्षण किया और अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव करने को कहा। थाना प्रभारी टीएस राणा ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। निरीक्षण के समय सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed