{"_id":"59665a8a4f1c1b6e348b46f9","slug":"101499880074-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरूड़ी के विद्यार्थी और बच्चे घरों में कैद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरूड़ी के विद्यार्थी और बच्चे घरों में कैद,
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। तल्ला घरूड़ी के विद्यार्थी और लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। तल्ला घरूड़ी के लोगों को गोरी नदी पर लगी गरारी तक पहुंचने के लिए पहले एक किलोमीटर दूर मल्ला घरूड़ी आना पड़ता है, लेकिन तल्ला और मल्ला घरूड़ी को जोड़ने वाले सारे पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए हैं।
उस बीच में पड़ने वाले नाले पर बना पैदल पुल बह गया है। इस कारण इनका गरारी तक पहुंच पाना संभव नहीं हो रहा है। तीन दिन से तल्ला घरूड़ी के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं।
इस गांव के छह विद्यार्थी राजकीय इंटर कॉलेज लुम्ती में पढ़ते हैं और तीन बच्चे मल्ला घरूड़ी स्थित प्राथमिक स्कूल में जाते हैं। गांव के लोग आवश्यक सामान लाने के लिए भी बाजार नहीं जा पा रहे हैं। तल्ला घरूड़ी के गंभीर सिंह सामंत ने बताया कि पैदल रास्ते टूटने और पुल बहने से गांव में रहने वाले आठ परिवार गंभीर संकट में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि गरारी तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है। गांव के लोग इसी गरारी को पार कर सामान के लिए मदकोट बाजार आते हैं। गरारी गोरी नदी पर लगी हुई है।