{"_id":"596507324f1c1be5308b4577","slug":"101499793202-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी से घट रही छात्रसंख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी से घट रही छात्रसंख्या
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज हचीला में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक स्कूल में अपने बच्चों को प्रवेश नहीं दिला रहे हैं। स्कूल में नाममात्र की छात्रसंख्या रह गई है।
विद्यालय में इंटर स्तर की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अंग्रेजी विषय को छोड़कर अन्य किसी भी विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। एलटी में गणित, विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। कनिष्ठ सहायक के भरोसे कार्यालय चल रहा है। वर्ष 2016 में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत इस विद्यालय में वर्तमान समय में केवल 43 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय को वर्ष 2014 में इंटर की मान्यता मिली।
हचीला के प्रधान मोहन राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदा देवी, तोलीचुफात की प्रधान कुंती देवी, पूर्व प्रधान गंभीर सिंह खोलिया, आन सिंह खोलिया, चंद्र सिंह खोलिया ने जीआईसी की दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।