{"_id":"595bc9f84f1c1b5b338b4bda","slug":"101499187704-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिकेत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिकेत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन शाखा के छात्र अनिकेत बोरा ने राज्य स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अनिकेत इसी महीने ओड़िशा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेगा।
स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने बताया कि एक और दो जुलाई को गौलापार (हल्द्वानी) स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनिकेत ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। स्कूल के निदेशक के साथ ही प्रधानाचार्य ममता मेहता, उप प्रधानाचार्या एम चौहान और शिक्षण स्टाफ ने खुशी जताई है। निदेशक भाकुनी ने कहा कि अनिकेत को मुकाम दिलाने में स्कूल हरसंभव मदद करेगा।
प्रतियोगिता से लौटे अनिकेत को प्रधानाचार्या ममता मेहता ने सम्मानित किया। जिला ताइक्वांडो समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नगरकोटी, व्यायाम शिक्षक डीएस सौन, पंकज कांडपाल ने अनिकेत के प्रदर्शन की सराहना की है।