फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   100 youths selected at apprenticeship fair; 126 candidates participated

Pithoragarh News: अप्रेंटिस मेले में 100 युवाओं का चयन, 126 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

Mon, 13 Jul 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
100 youths selected at apprenticeship fair; 126 candidates participated
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को आयोजित अप्रेंटिस मेले में 126 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 100 अभ्यर्थियों का चयन किया। सुबह से ही रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ प्रशिक्षण के कुमाऊं मंडल संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल, सहायक निदेशक निश्चल जोशी और प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी और चयनित होने पर अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी कंपनियों की कार्यप्रणाली और रोजगार संबंधी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

मेले में शामिल कंपनियों ने लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार लेकर अभ्यर्थियों का चयन किया। इनमें टाटा मोटर्स, बजाज मोटर्स, कैंपस एक्टिववियर, जेएफ राने स्टीयरिंग, एडविक, वाईएसएफ, इंडोरेंस टेक, ड्रिस्टिल एजुकेशन, ब्रेक्स इंडिया, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (रुद्रपुर) और पॉलीप्लेक्स (खटीमा) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियां अगले चरण की प्रक्रिया के लिए अलग से सूचना देकर बुलाएंगी। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर दीपक कॉलोनी, विनोद राणा, प्रकाश चंद्र जोशी, नवल किशोर ओली, उमेश चंद्र गड़कोटी, सुनील कुमार, सूरज सिंह, नितिन जोशी, इश्तियाक अहमद अंसारी सहित संस्थान के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed