{"_id":"64a9a87946a84cf69a02c363","slug":"10-road-block-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1630-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 10 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 10 सड़कें बंद
Sat, 08 Jul 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोल्फा गांव में कुंदन सिंह के मकान की आंगन के दीवार क्षतिग्रस्त होने से घर खतरे की जद में आ गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश से जिले भर में 10 सड़कें बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोग जरूरी काम के लिए पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।
थल- मुनस्यारी सड़क हरड़िया के पास 12 घंटे बंद रहने से 200 से अधिक लोग फंसे रहे। सड़क के बंद होने से स्कूल जा रहे बच्चों को भी दिक्कतें हुईं। बच्चे एक किमी खड़ी चढ़ाई पैदल चलकर स्कूल पहुंचे। जेई कृष्णा पिपलिया ने बताया कि शुक्रवार शाम से हो रही बारिश के कारण सड़क देर रात नौ बजे बंद हो गई थी। सुबह नौ बजे सड़क खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। सड़क खुलने के बाद भी कीचड़ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
गोल्फा गांव में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन से आनंद सिंह कोरंगा के घर के आंगन की दीवार ढह गई है। इससे मकान और एक विद्युत पोल खतरे की जद में आ गया है। गोल्फा निवासी कुंदन सिंह फर्सवाण के घर के आंगन की दीवार खतरे की जद में आ गई है। जिससे आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ये सड़कें चल रही हैं बंद
मेलडुंगरी- मेल्कू, देवलथल-कनालीछीना, डीडीहाट- आदिचौरा- हुनेरा, देवीसूना खेतरा कन्याल,जौलजीबी- मदकोट- कौली कन्याल, छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला,खेला- गर्गुवा, मसूरी-काठा-होकरा, नाचनी- बांसबगड़- रायाबजेता।
पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण एमएम में
पिथौरागढ़- 17.2
गंगोलीहाट-16.5
बेड़ीनाग-14.6
डीडीहाट-8.1
मुनस्यारी- 7.2
धारचूला-3.6
पिथौरागढ़ जिले में नदियों का जल स्तर
नदी - जल स्तर - खतरे का निशान
काली - 888.90 - 890.00
सरयू- 446.50 - 453.00
जौलजीबी गोरी- 604.10 - 607.80
मदकोट- 1212.00 - 1215.10