फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10 lakh rupees cheated through digital arrest returned to the victim

Pithoragarh News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगे गए 10 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए

Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees cheated through digital arrest returned to the victim
पिथौरागढ़। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए ठगी गई धनराशि खाते में वापस करा दी है।
विज्ञापन

पंडा जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति को कुछ दिन पूर्व एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसमें ठग ने उसके मोबाइल नंबर के किसी बड़े अपराध में लिप्त होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट कर खाते से 10 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों के हाथों लाखाें रुपये गंवाने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य दस्तावेज की जांच की गई। जरूरी कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस कराई गई। एसपी का कहना है कि यदि कोई भी आपको पुलिस, सीबीआई या अन्य अधिकारी बनकर फोन करता है और रुपये की मांग करता है तो डरें नहीं उसकी सूचना तत्काल 1930 पर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed