फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth returned from Abu Dhabi admitted to isolation ward

अबूधाबी से लौटा युवक परिवार सहित क्वारंटीन

Thu, 02 Apr 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Abu Dhabi admitted to isolation ward
corona positive - फोटो : web
देवप्रयाग/नई टिहरी। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी से लौटे एक युवक को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही उसके गांव से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले आई। वहीं, एहतियातन उसके परिजनों को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया है। युवक को पहले आइसोलेट किया गया था, लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखने पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

टिहरी जिले की जाखणीधार तहसील के एक गांव का युवक 21 मार्च को अबूधाबी से लौटा था। उसके पिता चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट में उसने चंडीगढ़ जाने की बात बताई। एयरपोर्ट में उसने आधार कार्ड के आधार पर पता भी दर्ज करवाया, लेकिन जब उसे अपने माता-पिता के गांव होने की सूचना मिली तो वह चंडीगढ़ के बजाय 23 मार्च को अपने गांव पहुंच गया। 27 मार्च को एक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी स्क्रीनिंग भी कराई। इसमें उसकी स्थिति सामान्य निकली। इस बीच विदेश से आए यात्रियों की जब ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई तो पता चला कि युवक चंडीगढ़ के बताए पते पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद चंडीगढ़ से जिला प्रशासन टिहरी को युवक के बारे में सूचित किया गया । जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और देवप्रयाग व हिंडोलाखाल से डॉक्टरों की टीम को रात को ही युवक के गांव में भेजी गई। टीम उसे मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले आई, जहां उसका चेकअप कर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। युवक में कोरोना के लक्षण नहीं दिखने पर अब उसे क्वारंटीन किया गया। एडीएम टिहरी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि युवक की दादी को हिंडोलाखाल अस्पताल में रखा गया है, जबकि परिवार के चार सदस्यों (माता-पिता, पत्नी और भाई) को श्रीनगर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

प्रवासियों की जुटाई जानकारी
दुगडडा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बृहस्पतिवार को बाहरी राज्यों से लौटे प्रवासियों और जमात में शामिल हुए लोगों की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि फतेहपुर, रामागांव, चर, धरगांव, भैड़गांव समेत कई गांवों के बाहर नौकरी करने वाले लोग लॉकडाउन के दौरान घरों को लौटे हैं। उनकी जानकारी ग्रामीणों की ओर से पुलिस और प्रशासन को मिल रही है। बताया कि फतेहपुर, दुगड्डा आदि गांवों के 60 लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दुगड्डा व गुमखाल में चौकियों और चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और लॉकडाउन के दौरान की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

>>>>>>
बंगलूरू से लौटा युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
रुद्रप्रयाग/चमोली। बंगलूरू से एक सप्ताह पूर्व आए एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि युवक एक सप्ताह पूर्व बंगलूरू से अपने घर आ गया था। उसे खांसी, बुखार की शिकायत की थी। सूचना पर गांव पहुंची चिकित्सकीय टीम द्वारा युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा देहरादून से आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन में रखा गया है। गोपेश्वर। चमोली जिले में एक और व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रख दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति के सैंपल को परीक्षण के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि एक चिकित्सक समेत चार लोग बुधवार को आइसोलेशन में रखे गए थे। उनके सैंपल भी हल्द्वानी भेज दिए गए हैं, जबकि बृहस्पतिवार को गौचर क्षेत्र से एक अन्य व्यक्ति में भी कोरोना के जैसे लक्षण मिलने पर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसका सैंपल भी हल्द्वानी भेज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि यह व्यक्ति बाहर से गौचर आया था और पिछले कुछ दिनों से क्वारंटीन में रखा गया था।
संवाद
श्रीनगर में 52 व गौचर में 20 लोग क्वारंटीन
श्रीनगर/गौचर। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने विभिन्न प्रदेशों और देशों से क्षेत्र में पहुंचे 52 लोगों को क्वारंटीन में रखा है। एसडीएम कीर्तिनगर संदीप तिवारी ने बताया कि देवप्रयाग में 35 लोगों को व मलेथा के एक होटल में सात बाबाओं को क्वारंटीन में रखा गया है। बताया कि ये लोग जंगलों के रास्ते से अपने गंतव्य की ओर आ जा रहे थे। कई जगहों पर पैदल रास्ते का विकल्प न होने से ये पैदल पुलों से मुख्य मोटर मार्ग पर पहुंच गए। इसी दौरान यह पुलिस प्रशासन की नजर में आए। दूसरी ओर एसडीएम श्रीनगर दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जीएनवीएन श्रीनगर में 10 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। उधर गौचर में कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के लिए बाहर से आए आठ अन्य लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए खानें की पूरी व्यवस्था की गयी है और उन्हें वार्डों में ही खाना पहुँचाया जा रहा है । लेकिन वार्डों में भर्ती लोगों को आपस में गेम खेलने और एक दूसरे के संपर्क में रहने की अनुमति नहीं है। संवाद
धर्मशाला में क्वारंटीन 22 में से चार होम क्वारटींन
लैंसडौन। स्थानीय प्रशासन ने लैंसडौन की धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए 22 लोगों में से पौड़ी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के चार लोगों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने बताया कि एक अप्रैल को गुमखाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सभी 22 लोगों को लैंसडौन की धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी 22 लोगों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। चार लोगों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। संवाद
प्रधान करें होम क्वारंटीन पर रखे गए प्रवासियों की मॉनीटरिंग
उत्तरकाशी। कोरोना महामारी के चलते बाहरी देश एवं राज्यों से अपने घर लौटे प्रवासियों द्वारा होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने से संभावित खतरे को देखते हुए डीएम डा.आशीष चौहान ने सभी ग्राम प्रधानों से भी इनकी मॉनीटरिंग करने को कहा है। उन्होंने प्रधानों से होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों की सूचना संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।

डीएम डा.आशीष चौहान ने होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों की सूचना संबंधित बीडीओ एवं कंट्रोल रूम में दूरभाष नंबर 01374222641 व 01374222126 पर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed