फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth Mandal Kesundar became winner in Volleyball and Kabaddi

वालीबाल व कबड्डी में युवा मंडल केसुंदर बना विजेता

Thu, 17 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth Mandal Kesundar became winner in Volleyball and Kabaddi
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से शारीरिक विकास एवं प्रतिस्पर्धा को लेकर दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल, खो-खो, दौड़, कबड्डी व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में विकास खंड के विभिन्न युवा मंडल दलों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के जीआईसी क्यार्क में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्रीचंद सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल कार्यक्रमों के आयोजन से प्रतिभाओं को उभरने का मंच मिलता है। केंद्र के जिला युवा समन्वयक शैलेश भट्ट ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता के वॉलीबाल पुरुष वर्ग में युवा मंडल केसुंदर विजेता और युवा मंडल चरधार उपविजेता बना। कबड्डी में नेहरू युवा मंडल केसुंदर विजेता और युवा मंडल सिरोली उपविजेता रहा। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में गौरीकोट की रोशनी प्रथम, बमठी की अलका द्वितीय व केसुंदर की साक्षी तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी बालिका वर्ग में क्यार्क विजेता व सिरोली उपविजेता रहा। खो-खो में जीआईसी क्यार्क विजेता और राजकीय हाईस्कूल चरधार उपविजेता बने। प्रतियोगिता में विनोद सिंह नेगी और जय प्रकाश यादव निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय पंवार ने किया। इस अवसर पर पंकज नेगी, अजय कुमार, राधा बिष्ट, जयकृष्ण नौटियाल, जितेंद्र सिंह नेगी, महिपाल सिंह, जीएस गुसाईं, सुनीता नेगी व गुड्डा लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed