{"_id":"67eec483691ef66b1c04c638","slug":"youth-arrested-with-three-grams-of-smack-sent-to-jail-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-656269-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: तीन ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: तीन ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में ऐठाणा रोड तिराहे के पास से एक युवक को तीन ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार व प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम व सीआईयू टीम ने श्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि ऐठाणा रोड तिराहे के पास में एक व्यक्ति पैदल आ रहा था, जो चेकिंग टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पकड़ कर उससे पूछताछ की व तलाशी ली।
तलाशी में उसके पास तीन ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि वह श्रीनगर में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और रुड़की, हरिद्वार से स्मैक लाकर श्रीनगर में कॉलेज के नशा करने वाले छात्रों को स्मैक की सप्लाई कर उनसे पैसे कमाता है। इससे मिलने वाले पैसों से अपना जेब खर्चा चलाता है। कहा-आरोपी अंकुर कुमार (24), निवासी रुड़की-हरिद्वार को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा स्मैक किससे खरीदी जाती थी और किसे बेची जाती है इस मामले में विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है।
नाबालिग को परिजनों को किया सुपुर्द
श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने श्रीनगर में भटक रहे मुजफ्फरनगर के नाबालिग बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मिलाप को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की ओर से सभी थाना प्रभारियों एवं एएचटीयू प्रभारी को जनपद के गुमशुदाओं के साथ साथ अन्य गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली की एक नाबालिग रिठाड़ी, उत्तर प्रदेश घर से भागकर आया है और श्रीनगर बाजार में अकेला भटक रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से उसे कोतवाली श्रीनगर लाया गया व उप निरीक्षक रमेश सिंह जयाड़ा ने बच्चे से पूछताछ की। नाबालिग ने बताया कि वह घर से बिना बताए ट्रेन में बैठकर ऋषिकेश व लिफ्ट लेकर श्रीनगर तक पहुंचा। जिस पर पुलिस टीम ने बालक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर परिजनों से संपर्क किया। नाबालिग बालक को सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।