फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Youth accused of raping minor arrested

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of raping minor arrested
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर नाबालिग लड़की ने नवजात बच्ची को पुल के नीचे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

थलीसैंण के एक गांव में डाटपुल के नीचे 14 जून को एक दिन की नवजात बच्ची मिली थी। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी थलीसैंण में भर्ती कराया था। यहां से उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया था। उपचार के बाद बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने नवजात को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के आरोप में पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की जांच में बच्ची की मां एक नाबालिग निकली थी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बच्ची की मां को कन्या बाल संप्रेक्षण गृह कोटद्वार भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैंसडौन की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed