फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Yoga workshop started by Garhwal University

गढ़वाल विवि की ओर से योग कार्यशाला शुरू

Tue, 11 May 2021 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Yoga workshop started by Garhwal University
गढ़वाल विवि के योग विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर 10 दिवसीय विशेष योग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है, जिसमें छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में ऑन लाइन प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के निर्देशन में दस दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर घनश्याम सिंह ठाकुर ने किया। विभागाध्यक्ष डा. अनुजा रावत ने कहा कि कोरोना काल में अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रखने व शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग आवश्यक है। योग दिवस पर इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है, जो 11 से 20 मई तक हर दिन सुबह 7 से 8 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस मौके पर संकायाध्यक्ष प्रो. एसएस रावत, चिंता हरण बेताल, डा. रजनी नौटियाल, डा. किरण वर्मा, डा. विनोद नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed