{"_id":"679e5eccbc98c36ba900bb1d","slug":"workshop-on-all-round-development-of-students-pauri-news-c-5-1-gkp1010-609096-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ के बीआरसी कोटली में आयुष्मान भारत योजना के विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित हुई। शिक्षा विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की कार्यशाला का उद्घाटन जीआईसी जगतेश्वर के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी, जीआईसी चिपलघाट के पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नयाल, ब्लाक समंवयक नरेंद्र पुंडीर व अर्चना नेगी ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों पर विस्तार से रोशनी डाली।
बताया कि 10 से 19 आयु वर्ग के किशोरों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व संवेगात्मक विकास से जुड़े 11 मोड्यूल तैयार किए गए हैं। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता आदि शामिल हैं। बताया कि इन माेड्यूलों के जरिए छात्रों का बौद्धिक व सामाजिक विकास किया जाएगा। इस मौके पर संदर्भदाता आलोक जुयाल, बीईओ पाबौ अमित चौहान, बीईओ थैलीसैंण विवेक पंवार आदि ने विचार रखे।