फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Works of water life should be investigated'

‘जल जीवन के कार्यों की हो जांच’

Tue, 08 Jun 2021 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
'Works of water life should be investigated'
विकास खंड कीर्तिनगर के जाखी गांव में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगते हुए निर्माण कार्य की जांच न किए जाने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत जाखी में जल संस्थान की ओर से जल जीवन मिशन का कार्य करवाया गया है लेकिन कई परिवारों को योजना से वंचित रखा गया है। ठेकेदार ने ढाई वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत गांव में बिछाई गई पाइप लाइन को उखाड़कर निर्माण कार्य में पुराने पाइपों का प्रयोग किया है। ठेकेदार की मनमानी से स्वजल योजना से जुड़े कई घरों की पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से उक्त निर्माण कार्य की जांच करवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा न किए जाने पर 15 दिन बाद अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में हरदेव सिंह, रघुनाथ सिंह, लाखी राम, कुंदन सिंह, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मकान सिंह, अबतार सिंह, विजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, महिपाल सिंह व भगवान सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed