फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Work on laying the pipeline for biogas supply has begun.

Pauri News: गोबर गैस की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

Wed, 19 Aug 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Aug 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Work on laying the pipeline for biogas supply has begun.
फोटो
विज्ञापन

आंचल डेयरी की आवासीय कॉलोनी से की शुरुआत
पहले चरण में 22 घरों को मिलेगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आंचल डेयरी परिसर में तैयार गोबर गैस प्लांट से अब घरों की रसोई तक गैस पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार से डेयरी की आवासीय कॉलोनी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। पहले चरण में करीब 300 मीटर के दायरे में आने वाले लगभग 22 घरों को गोबर गैस कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।

परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रही तकनीकी तैयारियों के बाद अब पाइपलाइन बिछाने का काम धरातल पर दिखाई देने लगा है। कॉलोनी में पाइपलाइन बिछने के साथ ही घरों तक कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। केसी एग्रीटेक के सीनियर इंजीनियर सचिन बिष्ट ने बताया कि बुधवार से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में आंचल डेयरी की पूरी आवासीय कॉलोनी को शामिल किया गया है। करीब 300 मीटर के दायरे में स्थित लगभग 22 घरों तक गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन और कनेक्शन का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवासीय कॉलोनी में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु होने के बाद परियोजना का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed