फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women narrowly escape leopard attacks in three villages

Pauri News: तीन गांवों में गुलदार का हमला बाल बाल बचीं महिलाएं

Wed, 19 Nov 2025 10:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women narrowly escape leopard attacks in three villages
तीन गांवों में गुलदार का हमला बाल बाल बचीं महिलाएं
विज्ञापन

कोटद्वार के पोखड़ा ब्लाॅक में अभिभावकों की सुरक्षा में स्कूल गए बच्चे, कम रही उपस्थिति, दहशत बरकरार



संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांवों बगड़ी, मटकल और सिलेत में दहशत बरकरार है। बीते दो दिनों में गुलदार ने तीन महिलाओं पर हमले का प्रयास किया, हालांकि सभी महिलाएं सतर्कता से बाल-बाल बच गईं।



ग्रामीणों में भय का माहौल है और स्कूल खुलने के बाद बच्चों को अभिभावकों के साथ समूह में भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान झलकारी देवी के अनुसार, मंगलवार शाम बगड़ी गांव में सुमित्रा देवी पर गुलदार ने घर के पास हमला करने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर वह भाग गया।
विज्ञापन


इसी तरह, सिलेत गांव में मंदिर से लौट रही गायत्री देवी पर भी गुलदार ने झपट्टा मारा, जबकि मटकल में गौशाला में गई शांति देवी पर हमले का प्रयास हुआ। शोर और ग्रामीणों की मदद से तीनों हमले टल गए। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बीईओ अमित कुमार चौहान ने बताया कि क्षेत्र के स्कूल बुधवार को खुल गए, किंतु उपस्थिति बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे कम उपस्थिति इंटर कॉलेज कुण्जखाल में दर्ज हुई। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को छुट्टी के बाद अभिभावकों को सूचना देने और बच्चों को सीधा घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई पर भी जोर दिया जा रहा है। उधर, पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने कहा कि विभाग को हमलों की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कैमरा ट्रैप बदलने के बाद भी गुलदार की मूवमेंट दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता और समूह में आवाजाही की अपील की है।


गुलदार के हमले में मृत रानी देवी के परिजनों से मिले महाराज, बंधाया ढाढंस
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा के बगड़ी गांव पहुंचकर गुलदार के हमले में मारी गई रानी देवी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतका के बेटों राकेश, मुकेश और पति रमेश कुमार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। महाराज ने मौके पर मौजूद वन कर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए तथा गुलदार को पकड़ने या ट्रैंकुलाइज करने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी भी ली। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं ने कैबिनेट मंत्री से स्कूल का समय 3:30 बजे से बदलकर 3 बजे करने की मांग की, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे समय पर सुरक्षित घर लौट सकें। महाराज ने इस पर पौड़ी अधिकारियों से बात कर समय बदलाव के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में एसडीएम चौबट्टाखाल रेखा आर्य, भाजपा पोखड़ा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल नेगी, राय सिंह नेगी समेत अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed