{"_id":"6a50ef9a3ff32b55c301519c","slug":"women-learnt-the-technology-of-manufacturing-dairy-products-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124255-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिलाओं ने दुग्ध उत्पादों के निर्माण की तकनीकी जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिलाओं ने दुग्ध उत्पादों के निर्माण की तकनीकी जानी
Fri, 10 Jul 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। विकासखंड पौड़ी से ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की ओर से अंगीकृत साधना सहकारिता एवं प्रेरणा सहकारिता से जुड़ी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 30 महिलाओं ने आंचल डेयरी का भ्रमण किया। प्रयोगशाला सहायक एवं सहायक प्रभारी दुग्ध नियंत्रक मनमोहन सिंह ने महिलाओं को दुग्ध संग्रहण (मिल्क कलेक्शन), दूध की गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, विभिन्न रसायनों के सुरक्षित उपयोग तथा डेयरी में प्रयुक्त मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। महिलाओं ने दूध से तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को भी निकट से देखा और प्रशिक्षण लिया। साथ ही महिलाओं को गोबर से जैविक खाद तैयार करने की बताई गई। कार्यक्रम में पूंदोरी, गहड़, नीनारा, थपलियाल गांव, निसणी, जेराज आदि गांवों की महिला समूह सदस्य शामिल रहीं। इस दौरान सहकारिता स्टाफ से सुमित्रा बुटोला, रेशमी, साक्षी, नम्रता, जमुना नेगी, पूनम देवी, योगेश एवं किरण उपस्थित रहे। वहीं रीप के ब्लॉक स्टाफ से एमएंडई अधिकारी मोहन, आजीविका समन्वयक आशा देवी तथा जिला कार्यालय रीप से कीर्ति गुसाईं भी मौजूद रहीं।