फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman jumps into Kirtinagar bridge, dies

कीर्तिनगर पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग, मौत

Sun, 21 Feb 2021 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Kirtinagar bridge, dies
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर मोटर पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र रेस्क्यू कर महिला को नदी से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कुसुम (29 वर्ष) पत्नी प्रदीप चंद्र ग्राम पंचूर पट्टी पौड़ीखाल, थाना हिंडोलाखाल की रहने वाली है। उसका पति लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर में लिपिक है। जोकि परिवार के साथ लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर की आवासीय कालोनी में रहते है। सुबह करीब 9:22 बजे कुसुम ने कीर्तिनगर मोटर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। कोतवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतका के पहले पति की वर्ष 2012 में मृत्यु हो गई थी। जिसकी 10 वर्ष की बेटी है। जबकि प्रदीप चंद्र से शादी के बाद उसकी एक बेटी चार वर्ष व दूसरी आठ माह की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed