{"_id":"60f18d768ebc3e9cda786ed4","slug":"woman-injured-in-guldar-s-attack-shrinagar-news-drn38460767","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले में महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडोलाखाल क्षेत्र के दुरोगी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। सीएचसी हिंडोलाखाल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को बेस चिकित्सालय श्रीकोट रेफर कर दिया। वहां महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।
दुरोगी गांव की नव विवाहिता रीना देवी (21) धान की रोपाई के लिए गड़ाकोट गांव से मायके आई थी। बृहस्पतिवार देर शाम वह कुछ महिलाओं के साथ खेतों में रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते के पास झाड़ी में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। साथ चल रही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। गुलदार ने महिला के गले पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने रीना देवी को तुरंत सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को बेस चिकित्सालय श्रीकोट रेफर कर दिया, जहां महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे रेंजर देवेंद्र पुंडीर, उप राजस्व निरीक्षक भंवर लाल, वन विभाग के विशेषज्ञ सुनाल रौमिन, वन दरोगा यशवंत चौहान व वन आरक्षी राकेश चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजर पुंडीर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गुलदार को पकड़ने लिए कैमरा ट्रैपिंग की जा रही है। साथ ही गांव के चारों ओर फॉक्स लाइटें लगाई गई हैं। वन रक्षक टीम ने गश्त शुरू कर दी है। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से सावधानी बरतने को कहा है।