फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Woman injured in Guldar attack, higher center referred

गुलदार के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

Thu, 07 Jan 2021 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in Guldar attack, higher center referred
विकासखंड थलीसैण के एक गांव में जंगल गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। वन विभाग का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना कर गश्त किए जाने के साथ ही मुआवजे की प्रक्रिया भी शुरू कर ली जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे विकासखंड थलीसैण के चौथान पट्टी स्थित डुमडीकोट गांव की तुलसी देवी (21) पत्नी जय सिंह चार साथी महिलाओं के साथ लकड़ी लेने जंगल गई। लकड़ी काटते समय अचानक गुलदार ने तुलसी पर हमला कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया, लेकिन महिला को बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीण घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले गए, जहां से डॉक्टरों ने महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण भीम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की धमक देखी जा रही है, जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। लेकिन अभी तक गुलदार से निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने घायल महिला के लिए नियमानुसार जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी थलीसैण अनिल रावत ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही जल्द मुआवजे की प्रक्रिया शुरु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली 108 सेवा
पौड़ी। चौथान पट्टी के डुमडीकोट गांव की गुलदार के हमले में घायल महिला तुलसी देवी को उपचार के लिए ले जाने को 108 सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई, जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि आवश्यकता के समय ही हमें 108 सेवा का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं 108 सेवा के जिला समन्वयक डा. सुनील रावत ने बताया कि क्षेत्र में तैनात 108 वाहन मरम्मतीकरण के लिए भेजा गया है, जिसके चलते घायल महिला को सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed