{"_id":"60edc1138ebc3ec7d8772d40","slug":"woman-found-hanging-in-the-house-pauri-news-drn384357710","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटकी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटकी मिली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत भट्टी के ग्वाड़ीगाड गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मां ने ससुराल पक्ष पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने सूचना दी थी कि रश्मि पोखरियाल (28) पत्नी नागेंद्र पोखरियाल सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकली है और आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला गया तो अंदर रश्मि पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस के अनुसार महिला की मौत हो चुकी थी।
पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि बाड़ा गांव निवासी रश्मि का विवाह दिसंबर 2013 को नागेंद्र से हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं है। बताया कि नागेंद्र प्राइवेट जॉब करता है, लेकिन कुछ समय से वह गांव में ही रह रहा था। महिला की मां को घटना की सूचना देने पर उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस को अभी कोई तहरीर मायके पक्ष की ओर से नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बुधवार को परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।