फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Winners of Khelo Masters Games honored

खेलो मास्टर्स गेम्स के विजेताओं को किया सम्मानित

Thu, 26 May 2022 04:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Winners of Khelo Masters Games honored
जिला मुख्यालय में खेल इंडिया के तहत खेलो मास्टर्स गेम्स के राष्ट्रीय फुटबाल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने स्वर्ण व कांस्य पदक विजेता पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश व प्रदेश में जनपद पौड़ी का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से बेहतर प्रदर्शन करने पर जिले के 40 प्लस वर्ग में शामिल डा. राम सिंह नेगी, राकेश मोहन बलोदी (कांस्य पदक) और 50 प्लस वर्ग में सुरेंद्र सिंह रावत, विमल सिंह रावत व कमल सिंह रावत (स्वर्ण पदक) को सम्मानित किया। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेलो मास्टर्स गेम्स-2022 दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुए थे, जिसमें उत्तराखंड की टीम 40 प्लस और 50 प्लस की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि 22 वर्ष के इतिहास में उत्तराखंड की टीम ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक झटके हैं। कहा कि 40 प्लस की टीम ने तमिलनाडु को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। टीम के कोच कमल सिंह रावत थे। जबकि 50 प्लस टीम ने फाइनल मैच में दिल्ली को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब कमल सिंह रावत को दिया गया था। इस दौरान वीरेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह रावत को खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन में जिला पौड़ी का महासचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर योगेंद्र पटवाल, सत्य देव सिंह रावत, कमल उप्रेती, राजेंद्र रावत, गोपाल चौहान, सुदर्शन नेगी, कमल नेगी, रविंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed