फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Will develop better management to deal with disaster: DM

आपदा से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन करेंगे विकसित : डीएम

Mon, 03 Jul 2023 04:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Will develop better management to deal with disaster: DM
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। टिहरी के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना और मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आम लोगों, सामाजिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से फीड बैक लेकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
मयूर दीक्षित 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है। टिहरी के 56वें जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम दीक्षित ने बताया कि वह उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग के डीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं। जिले के सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर लंबित समस्यओं के निराकरण के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। पूर्व के जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के जो कुछ कार्य अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जन उपयोगी जो योजनाएं पहले से चली आ रही हैं उन्हें और बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। सरलीकृत, सुगम प्रशासन उपलब्ध कराकर जनहित की समस्याएं हल की जाएंगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य है। नदियों के किनारे, यात्रा व्यवस्था और कांवड यात्रा पर पैनी नजर रखेंगे। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed