{"_id":"9cfb7d5569c89cf63e5185ae6fe62f27","slug":"wife-killed-husband-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी खाई में गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी खाई में गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल
लैंसडौन
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार मार्ग पर पुराने टोलबार के पास बुधवार देर शाम एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कैंट बोर्ड कर्मचारी चंद्रमोहन उर्फ ठाकुर और उसकी पत्नी शारदा देवी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को 108 के जरिए कोटद्वार सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने शारदा देवी (48) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चंद्रमोहन शराब के नशे में धुत था। कोटद्वार अस्पताल में भी वह नशे में था, जिसके चलते वह हादसे में पत्नी की मौत से बेखबर रहा। पुलिस हादसे की वजह शराब के नशे में वाहन चलाना मान रही है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन