फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   When we got relief from drinking water struggle, smiles returned on our faces.

Pauri News: पेयजल संघर्ष से मिली मुक्ति तो चेहरों पर लौटी मुस्कान

Fri, 27 Sep 2024 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
When we got relief from drinking water struggle, smiles returned on our faces.

विज्ञापन
पौड़ी। लंबे समय पर पेयजल की बाट जोह रहे पौड़ी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत ओजली को आखिरकार पानी मिल ही गया। ग्राम पंचायत को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना से लाभांवित किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो अब उन्हें दो किमी की दौड़ लगाकर प्राकृतिक जलस्रोत से पानी नहीं ढोना पड़ेगा। जल महकमे ने 1.85 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत को पेयजल मुख्यालय से सटे पाैड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओजली वासियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। करीब 120 परिवारों की ग्राम पंचायत में पिछले लंबे समय से पेयजल योजन से जोड़े जाने की मांग उठाई जा रही थी। ग्राम प्रधान सीमा देवी ने बताया कि पानी की भारी किल्लत के चलते कई परिवारों ने गांव से पलायन कर लिया। कई बार पानी की मांग को लेकर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई गई। कहा कि ग्राम पंचायत में कोई भी पेयजल योजना नहीं होने से ग्रामीणों को करीब दो किमी प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोना मजबूरी बनी हुई थी। कहा कि अब जल जीवन मिशन के तहत पानी का कनेक्शन घर पर ही मिलने लगा है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।


जल संस्थान के सहायक अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंपिंग पेयजल योजना का आगणन बनाया गया। करीब 1.85 करोड़ की लागत से योजना का निर्माण किया गया। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल सके, इसके लिए गांव के ऊपर 60 केएल क्षमता का टैंक बनाया गया है। स्रोत से मुख्य टैंक तक करीब साढ़े सात किमी पाइप लाइन बिछाई गई है। योजना के तहत ओजली के साथ-साथ खांड्यूसैंण बाजार में भी जलापूर्ति की जा रही है। पानी को साफ करने के लिए फिल्टर टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed