{"_id":"5eff95528ebc3e42b0510097","slug":"weather-shrinagar-news-jmu213525954","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मौसम बदलेगा करवट, कई क्षेत्रों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मौसम बदलेगा करवट, कई क्षेत्रों में बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने और बिजली की भारी कटौती के चलते हाहाकार की स्थिति रही। जम्मू के तापमान में चार डिग्री से ज्यादा का उछाल रहा। वहीं कश्मीर में भी सामान्य से चार से पांच डिग्री पारा ऊपर रहने लोगों को गर्मी ने खासा परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार शनिवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम में उतार चढ़ाव का यह सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रह सकता है।
जम्मू में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा तो प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया। सामान्य से यह करीब पांच डिग्री ज्यादा हैं। जम्मू में तो न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 37 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में भी अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री ऊपर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।