{"_id":"5efe49708ebc3e42e827aa53","slug":"weather-shrinagar-news-jmu2134498136","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने छुड़ाए पसीने, श्रीनगर में सीजन का गर्म दिन बीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने छुड़ाए पसीने, श्रीनगर में सीजन का गर्म दिन बीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आसमान से बरस रही आग के बीच तपिश और उमस पसीने छुड़ा रही है। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है। श्रीनगर में दिन के तापमान 33.7 डिग्री के साथ सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। यह तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ऊपर था। घाटी के कई अन्य जिलों में भी पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। जम्मू संभाग में भी गर्मी से हाहाकार है। जम्मू में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री पारा चढ़कर 38.6 पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4-5 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दिन चढ़ने के साथ तपिश में बढ़ोतरी होती चली गई। हालत यह थी कि पंखों व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटते ही हर किसी के कपड़े पसीने से तरबतर हो रहे थे। गर्मी से बाजार भी प्रभावित है। कोविड संकट के बीच गर्मी से दिन में खरीदार बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं।
जम्मू संभाग
शहर अधिकतम
जम्मू 38.6
कटड़ा 35.6
बनिहाल 32.0
बटोत 29.3
भद्रवाह 34.3
कश्मीर संभाग
काजीकुंड 32.5
कुपवाड़ा 33.7
कोकरनाग 31.8
पारा डिग्री सेल्सियस में