{"_id":"5ed5466d8ebc3e909c3bed1e","slug":"weather-shrinagar-news-jmu2112162160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। जम्मू में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में भी पारा गिरा है। कश्मीर में भी मौसम में ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू में दिन की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। शहर और आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। जम्मू में 2 मिलीमीटर बारिश के साथ न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 26.4 दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 26.2, बटोत में 20.6, भद्रवाह में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 23.6 डिग्री रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 7.3 और कारगिल में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।