{"_id":"5ed412688ebc3e90835de5de","slug":"weather-shrinagar-news-jmu2111417165","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जून तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 जून तक बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मई महीने के आखिरी दिन रविवार को जम्मू समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बने रहने और तापमान में भारी गिरावट से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह जून तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश के अलावा आंधी के भी आसार हैं।
जम्मू में सुबह से बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। दोपहर में मौसम साफ भी हुआ लेकिन फिर भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मुज्जफराबाद में दिन का अधिकतम तापमान 24.0, गिलगित में 25.0 और स्कार्दू में दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार छह जून तक मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। बारिश के अलावा हल्की से तेज आंधी भी आ सकती है।