{"_id":"5e9c91b38ebc3e76ad6498c1","slug":"weather-shrinagar-news-jmu208257170","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 अप्रैल तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 अप्रैल तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 अप्रैल तक मौसम में कभी तेज धूप बनी रहेगी तो कभी बादल तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
वहीं जम्मू में रविवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर की बात करें तो यहां पर काफी ठंडक रही। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड रही। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों खासतौर से कश्मीर में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।