फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   weather

मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

विज्ञापन
weather
जम्मू। लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर और लेह में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। रामबन के कैफेटेरिया क्षेत्र में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में दो बार बंद हुआ। इसके अलावा जोजिला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-सोनामर्ग-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट बीकन के कैप्टन शुभम सूद के अनुसार पिछले कुछ दिन में जोजिला टॉप पर 3-4 इंच तक बर्फबारी हुई है। दयाल स्लाइड पर हिमस्खलन हुआ है, जिसे बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन की ओर से साफ किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। इसमें जम्मू और कश्मीर में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश जारी रही। कश्मीर के अन्य जिलों में भी यही हालात रहे। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज और हल्की बारिश होती रही। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश जारी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 25.6 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनयम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नौशेरा में हल्की बारिश हुई। जिला राजोरी में भी बारिश से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। जिला पुंछ में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिला कठुआ के अधिकतर हिस्सों में भी बारिश रही। कटड़ा में दिन का तापमान 22.2, बटोत में 16.1, बनिहाल में 17.4 और भद्रवाह में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से ट्रक व टैंकरों की लगी लंबी कतार
उधमपुर/रामबन। रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों तरफ ट्रक व टैंकरों की लंबी कतार लग गई है। बारिश जारी रहने से राजमार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कैफेटेरिया मोड़ इलाके में पस्सी गिरने के बाद राजमार्ग बंद हो गया था। इसके चलते राजमार्ग पर दोनों तरफ ट्रकों के साथ टैंकरों की कतार लग गई। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे हाईवे खोल दिया और फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया गया। दोपहर करीब तीन बजे पस्सी गिरने पर राजमार्ग पुन: बंद हो गया। शाम के समय तेज बारिश होने से हाईवे खोलने का काम प्रभावित हुआ है। देर शाम तक राजमार्ग बंद था और दोनों तरफ ट्रकों की कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed