फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   weather

जम्मू में पारा 35 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को जम्मू में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार चला गया जो इस सीजन का अब तक का गर्म दिन था। संभाग के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर संभाग में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि लॉकडाउन के चलते वाहनों का प्रदूषण कम होने से यह तापमान कम माना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 17-18 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस बीच न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर को हल्के बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 35.1 और न्यूनतम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 9.0, बनिहाल में 10.8, बटोत में 13.0 और कटड़ा में 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed