{"_id":"5e94ba3c8ebc3e6faa49f5f7","slug":"weather-shrinagar-news-jmu2078737167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल मौसम बिगड़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल मौसम बिगड़ने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14-15 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस बीच सोमवार को प्रदेश में हल्के बादलों के छाने के साथ मौसम साफ रहा।
जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री गिरकर 31.1 डिग्री और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.0 और बटोत में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में बादल छाए रहे।