{"_id":"68389dc0f5795655ab0e5677","slug":"water-scarcity-in-kadakot-of-pauri-block-pauri-news-c-5-1-gkp1010-703130-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी ब्लॉक के कड़ाकोट में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी ब्लॉक के कड़ाकोट में पेयजल किल्लत
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के कड़ाकोट में इन दिनों पानी का संकट गहरा गया है। गांव में न तो कोई प्राकृतिक जलस्रोत है और न ही पंपिंग योजना काम कर रही है। ऐसे में ग्रामीणों को पीने के पानी के भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र ही पंपिंग पेयजल योजना को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।ब्लॉक के कड़ाकोट गांव में 10 -12 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण रोहित नैथानी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही गांव में पानी का भी संकट गहरा गया है।
बताया कि क्षेत्र के कड़ाकोट समेत एक दर्जन गांवों के लिए गैंठीछेड़ा पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। बीते 7- 8 महीने पहले जल महकमे ने गैंठीछेड़ा योजना से जल जीवन मिशन के अंतर्गत कड़ाकोट को आच्छादित करने की योजना बनाई थी। लेकिन विभाग ने इसी योजना से चमना, बोंडल और गोनियाल गांव को भी जोड़ दिया।
जिससे कड़ाकोट में पानी का संकट और गहरा गया है। बताया कि जल जीवन मिशन से गांव को 7 हॉर्स पावर का एक सोलर पंप दिया गया है। लेकिन जब धूप होती है तो गदेरे में पानी नहीं होता और जब बारिश या बादल लगे होते हैं तो पंप काम नहीं करता। ऐसे में कड़ाकोट के करीब 30 परिवारों के समक्ष पीने के पानी का भी संकट गहरा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र ही पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई है।