फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water level decreased, construction of rail bridges

अलकनंदा का जल स्तर हुआ कम, रेल पुलों के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 04 Oct 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Water level decreased, construction of rail bridges
श्रीनगर अलकनंदा नदी पर रेलवे विभाग की ओर से बनाया जा रहा पुल - फोटो : SHRINAGAR
अलकनंदा नदी का जल स्तर कम होने से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना के तहत निर्माणाधीन मोटर पुलों के निर्माण की रफ्तार तेज हो गई है। आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) ने अगले वर्ष जुलाई माह तक पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

वर्तमान में आरवीएनएल की ओर से यहां नैथाणा-श्रीनगर और जनासू-लक्ष्मोली रेल पुल सहित नैथाणा-श्रीनगर मोटर पुलों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन दिनों पुलों के पिलर खड़े किए जा रहे हैं। पुलों का निर्माण कर रही एजेंसी अर्डूनी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी) के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यजीत खंडूड़ी ने बताया कि नैथाणा-श्रीनगर में 220 मीटर लंबे स्टील कंपोजिट गार्डर मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें नैथाणा की ओर रेलवे स्टेशन की सड़क को जोड़ने के लिए वायाडक्ट (पिलरों के ऊपर सड़क) का भी निर्माण होगा। इसी के समीप 489 मीटर लंबे रेल पुल का निर्माण चल रहा है। जबकि लक्ष्मोली में 270 मीटर लंबे रेल पुल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 30 प्रतिशत काम हो चुका है। श्रीनगर के पुल को जुलाई 2021 और लक्ष्मोली पुल को जून 2021 तक बनाया जाना है। हालांकि निर्माण इससे पूर्व होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed