फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water connection has been cut, but bill is still being issued

Pauri News: पानी का कनेक्शन काट दिया, फिर भी जारी हो रहा बिल

Wed, 02 Apr 2025 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Water connection has been cut, but bill is still being issued
श्रीनगर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ''''हर घर नल जल'''' के तहत हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। ग्राम बाड़ा लगा मरोड़ा पट्टी इडवालस्यू में यह योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। दिव्यांग रोशन नौटियाल की स्थिति इस योजना की सच्चाई को उजागर करती है।रोशन नौटियाल को डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत पानी का कनेक्शन मिला था, लेकिन महज एक रात में ही यह कनेक्शन हटा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि बिना कनेक्शन के भी उनके नाम से पानी का बिल जारी हो रहा है। रोशन नौटियाल ने बताया कि जब वह किसी काम से बाहर गए थे तब उनका कनेक्शन हटा दिया गया था। तब से वह लगातार जल संस्थान और ठेकेदार के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने टोल फ्री नंबर 0228393 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार सिर्फ हो जाएगा कहकर टाल दिया गया। बताया कि बिना कनेक्शन के भी उनके नाम से बिल जारी हो रहा है। बताया कि मार्च में आए 210 रुपये के बिल में विच्छेदन तिथि 1 अप्रैल दर्ज थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कनेक्शन ही नहीं है, तो बिल कैसे जारी हो गया।
विज्ञापन




इस संबंध में जब जल संस्थान पौड़ी के सहायक अभियंता सोहन जेठुडी का कहना हैं कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है, नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed