{"_id":"7e30f4823058d0edf15970f667f4d660","slug":"ward-number-8-won-football-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता में वार्ड नंबर आठ बना सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता में वार्ड नंबर आठ बना सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरदोत्सव के अंतर्गत आयोजित वार्डवाइज फुटबाल प्रतियोगिता वार्ड नंबर आठ ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर आठ ने वार्ड नंबर एक को को तीन गोल से हराया।
विज्ञापन
समापन समारोह में वार्ड नंबर एक के गौरव नेगी को वार्ड आफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। कंडोलिया मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर आठ की टीम प्रतिद्वंद्वी टीम पर शुरू से ही हावी रही।
विज्ञापन
इस मैच में मध्यांतर तक वार्ड नंबर आठ की टीम दो गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में इस टीम ने एक और गोल कर अपनी टीम को तीन गोल से आगे कर दिया। वार्ड एक की टीम खेल के अंत तक कोई गोल नहीं कर पाई। समापन समारोह में मुख्यअतिथि नामित सभासद कलम सिंह रावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन