फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Voting percentage was less than 50 percent in 477 polling places.

Pauri News: मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चाएं जन जागरूकता अभियान

Thu, 15 Feb 2024 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Voting percentage was less than 50 percent in 477 polling places.
पौड़ी। जनपद पौड़ी में निर्वाचन विभाग जहां आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। दूसरी ओर जिले में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है कि यहां 477 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जिनमें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान 50 फीसदी से कम हुआ है। इनमें विधानसभा यमकेश्वर के एक मतदेय स्थल में मतदान 30 प्रतिशत रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने आंकड़े को चिंताजनक बताते हुए वृह्द स्तर पर जिले में स्वीप को विशेष जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि ब्लॉक स्तरीय जागरूकता समूह गठित कर लिए गए हैं। जो मतदान प्रतिशत कम होने के कारणों की पड़ताल करेंगे। जिन्हें 29 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभावार रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्वीप गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व, मतदाता की भूमिका, देश के विकास में योगदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed