फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers told about problems of electricity, water and road

Pauri News: ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सड़क की समस्याएं बताईं

Sun, 27 Apr 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers told about problems of electricity, water and road

विज्ञापन
पौड़ी। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम कंडी में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाली सड़क (जो श्रीनगर घाट से जोड़ती है) के डामरीकरण, गर्मियों में पेयजल आपूर्ति की कमी, आवास की समस्या, पेंशन और जंगली जानवरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तीन समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा गांव में यूसीसी के अंतर्गत शादी के पंजीकरण के लिए पात्र लाभार्थियों का सर्वे कराया गया। इस मौके पर दो लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार दीवान सिंह राणा, बीडीओ पौड़ी सौरभ हांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed