फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers to stage protest at Tehsil headquarters on July 20th

Pauri News: 20 जुलाई को तहसील पर धरना देंगे ग्रामीण

Fri, 17 Jul 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers to stage protest at Tehsil headquarters on July 20th
देवप्रयाग। विकास खंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त मूलभूत जनसमस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगामी 20 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। राज्य आंदोलनकारी बिनोद टोडरिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी देवी टोडरिया और ग्राम प्रधान सुनीता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से लगातार तहसील दिवस व बीडीसी बैठकों में समस्याओं को उठाने के बावजूद शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर आकर लिखित आश्वासन नहीं देते हैं, तो क्षेत्रवासी क्रमिक अनशन व चक्का जाम के लिए बाध्य होंगे। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मुनेठ-कणदिवी-बदर गांव मोटर मार्ग का डामरीकरण करने, विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त बंदर गांव सिंचाई गूल का पुनर्निर्माण करने तथा रामपुर श्यामपुर पेयजल योजना की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग की है। इसके अलावा सजवाण कांडा-बमाणा मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्कूल मार्ग को ठीक करने, महरकांडा बस्ती में सड़क से बरसाती पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने और डूंगरियाल कांडा में आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। साथ ही जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed