फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers struggling with drinking water crisis in Kund village

कुंड गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers struggling with drinking water crisis in Kund village
विकास खंड कल्जीखाल के कुंड गांव के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के 84 गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ने के लिए चिनवाड़ी डांडा पेयजल योजना बनाई गई, लेकिन योजना के मुख्य टैंक व शाखा टैंक से आज तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कुंड गांव के प्रधान हरेंद्र सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद दनोसी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल से मुलाकात की। योजना के तहत ग्राम पंचायत कुंड में भी पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण होने के अलावा कुछ स्टैंड पोस्ट भी बनाए गए हैं, लेकिन आज तक पंपिंग पेयजल योजना से ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। एडीएम ने ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंकज कुमार, रोशन लाल, मंदीप सिंह, भुवनेश कुमार, नेत्र सिंह, रमेश सिंह, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed