फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers showered flowers on Corona warriors

कोरोना यौद्घाओं पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल

Fri, 17 Apr 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers showered flowers on Corona warriors
फोटो
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल
पौड़ी। खांड्यूसैंण में ग्रामीणों ने पुलिस जवानों पर फूल बरसाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में पुलिस जवानों का अहम योगदान है। शुक्रवार को पौड़ी के खांडयूसैंण में पूर्व प्रधान ओजली अरविंद रावत, उपप्रधान कुसुम देवी, वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी व अन्य ग्रामीणों ने खांड्यूसैंण चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार, कांस्टेबल विमल सिंह व मनीष बहुगुणा को सम्मानित किया।

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस अधिकारी व जवान दिन-रात जनसेवा में जुटे हुए हैं। कोरोना से निपटने के लिए पुलिस कर्मी अपने घर-परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए सभी से लॉकडाउन व सामाजिक दूरी सहित अन्य नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed