फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers roared in the headquarters for the demand for road construction

सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुख्यालय में गरजे ग्रामीण

Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers roared in the headquarters for the demand for road construction
विकासखंड कोट की चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पौड़ी में जमकर गरजे। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में सड़क सुविधा नहीं होने से पलायन बढ़ता जा रहा है। बुजुर्ग के बीमार होने व महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर डंडी-कंडी से चार किमी चढ़ाई से लाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कोट ब्लॉक के लीई, पोखरी, धारी व नाई गांव के ग्रामीण मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने एडीएम डॉ. एसके बरनवाल को ज्ञापन सौंपा। लीई के प्रधान अमित सिंह, ग्रामीण गुमान सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 में इन सभी गांवों के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। तब से अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मोटर मार्ग के अभाव में आज भी इन गांवों के ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए चार किमी की दूरी तय कर सबदरखाल बाजार आना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण डीएम को इस संबंध में कुछ माह पहले ही ज्ञापन सौंप चुके हैं। वहीं ग्रामीणों के सर्मथन में उतरी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी ने कहा कि सरकार के ढुलमुल व्यवहार व विधायक पौड़ी की उपेक्षा से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस भास्कर बहुगुणा, ग्रामीण बच्चन सिंह, दीपक रावत, नरेंद्र चौहान, विक्रम सिंह, आकाश नेगी, गौरव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed